Full Form

B Tech Full Form in Hindi | बी.टेक कोर्स क्या है – Best College, Fee, Subject Details

March 10, 2024 | By Prashant Baghel | 2 min read
5/5 - (21 votes)

नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल मे हम जानेंगे की B Tech Full Form in hindi क्या होता है। कैरियर शब्द जिक्र होते ही दिमाग में बहुत सी सवाल आते हैं और इन सवालों का समय पर जवाब मिल जाए तो आपको  अपने भविष्य को सफल करने में आपको मदद मिल जाती है

जैसा कि हम सब जानते है की पढ़ाई, जो है वो जिंदगी में एक बेहतर इंसान बनने के लिए बहुत जरूरी है। अब दसवीं पास करते ही आपको कैरियर की बारे में सोचना होता है कि आगे जाकर क्या करें उसी हिसाब से आपको  उस subject को चुनना होता है।

वैसे कुछ लोग आगे जाकर के डॉक्टर बनना चाहते हैं कुछ लोग आगे जाकर के इंजीनियर बनना चाहते हैं। जैसे ही 12वीं पास कर लेते हैं तो अब आपको आगे की पढ़ाई भी करनी होती है तो उसके लिए कुछ लोग सोचते हैं कि आगे पढ़ाई B.tech में करें लेकिन उससे पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि B.Tech क्या है,

B Tech क्या है के साथ साथ हम जानेंगे B.Tech full form in hindi , B.Tech को कैसे किया जा सकता है और बीटेक में क्या-क्या पढ़ाया जाता है और इसे करने से आप क्या-क्या बन सकते हैं और यह कितने साल का कोर्स होता है इसके लिए कितनी फीस लगती है और इसके लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए बहुत सारे इन सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगा। तो पूरा जरूर पढे आइए शुरू करते है।

B.Tech Full Form in hindi

B.Tech course क्या है – B tech full information in Hindi

B.Tech course एक bachelor Engineering Course है। जो कि इंडिया में पूरे 4 साल का होता है। जैसे कि आपको कंप्यूटर इंजीनियर करना है या सिविल इंजीनियर बनना है। तो आप B.tech course के लिए अप्लाइ कर सकते है।

इसमें कोई एक कोर्स नहीं होता बहुत सारे कोर्स होते हैं. B.tech कोर्स में आपको जिस भी field  में पढ़ाई करनी होती है, इंजीनियरिंग करनी होती है तो आप B.tech course के लिए अप्लाइ कर सकते है

वैसे इसके अलावा एक और course होता है जिसका नाम है Bachelor of Engineering यानि BE और ये भी same course होता है। जिसे पढ़कर के आप इंजीनियरिंग की डिग्री पा सकते है।

B Tech Full Form in Hindi

B.Tech ka full Form kya hai , इसकी जानकारी हर भाषा मे दी होती है। जैसे B.Tech Full Form in English” Bachelor of Technology” होता है और  B.Tech ka full form Hindi me “प्रौद्योगिकी में स्नातक” भी कहा जाता है।

इंजीनियरिंग के लिए B.tech एक बहुत ही पॉपुलर कोर्स है। कई सारे student होते है जो 12वीं पास करने के बाद इस b.tech  कोर्स को करना चाहते हैं। और इस कोर्स में अपना करियर भी बनाना चाहते हैं। लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है।  कि  B.Tech course क्या है।

B.Tech courses subject details in hindi

वैसे तो B.tech मे बहुत से कौरसेस होते है। आइए कुछ मुख्य और प्रसिद्ध कोर्स के बारे मे जान लते है

  • अंतरिक्ष(Aerospace) इंजीनियरिंग
  • एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • कृषि इंजीनियरिंग
  • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
  • बायोटेक इंजीनियरिंग
  • बायो-केमिकल इंजीनियरिंग
  • रासायनिक अभियांत्रिकी
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग
  • जनन विज्ञानं अभियांत्रिकी
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • मरीन इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • नैनो टेक्नोलॉजी
  • परमाणुवीय इंजीनियरिंग
  • प्लास्टिक इंजीनियरिंग
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

B.Tech (बीटेक) / Engineering

B.Tech (बीटेक) / Engineering के लिए Eligibilty

कोई भी student अगर B.Tech करना चाहता है तो उसे निम्न शर्तों को पूरा करना होता है। आइए जान लेते है –

  • सबसे पहले B.tech इंजीनियरिंग course में प्रवेश लेने के लिए, students को किसी भी बोर्ड से science stream से 10 + 2 की परीक्षा पास करनी होगी। यदि कोई छात्र रुचि रखता है या B.tech में प्रवेश लेना चाहता है तो उन्हें यह सलाह दी जाती है कि उसके पास मुख्य विषयों के रूप में PCM (Physics ,chemistry science और Math)
  • दूसरा तरीका जिन छात्रों ने पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पूरी कर ली है, वे भी सीधे दूसरे वर्ष में बीटेक या इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
  • बी.टेक course मे प्रवेश पाने के लिए की मूल पात्रता, यह है कि एक उम्मीदवार को Physics ,chemistry science और Math (PCM) के साथ 10 + 2 पूरा करना चाहिए, या दूसरे वर्ष में Lateral entry के माध्यम से प्रवेश पाने के लिए किसी भी इंजीनियरिंग stream में तीन साल का डिप्लोमा कार्यक्रम करना चाहिए।

B.Tech कैसे करें

B.Tech करने के लिए आपको कई सारे गवर्मेंट कॉलेज और प्राइवेट कॉलेज मिल जाएंगे जहां से आप अपनी B.Tech की पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं। B.Tech करना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए आपको मन लगाकर के पढ़ाई करनी होगी तभी आप एक successful और बेहतर इंजीनियर बन सकते हैं।

अब यहां B.Tech का कोर्स करने का कोई तरीका नहीं होता है।  आप B.Tech के प्राइवेट कॉलेज में डोनेशन दे कर के भी डायरेक्ट ऐडमिशन ले सकते हैं।

pexels photo 3776136

B.Tech top colleges in hindi

इंडिया में 5000 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जिनमें ज्यादातर  प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, कुछ प्रमुख फेमस इंजीनियरिंग कॉलेजेस के नाम निम्न है-

  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मद्रास
  • इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यू दिल्ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खरगपुर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर
  • अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी त्रिची
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर
  • MRS इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई
  • बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पिलानी
  • मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल

आप गवर्नमेंट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करना हो तो इसके लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होगा। 

B.Tech के लिए Entrance Exam

  • JEE MAIN- IIT, NIT और भारत के अन्य Top कॉलेजों के लिए
  • JEE एडवांस- केवल आईआईटी के लिए
  • बिट्सैट- बिट्स पिलानी कॉलेज के लिए
  • SRMJEEE- कॉलेजों के SRM समूह के लिए
  • VITEEE- वीआईटी कॉलेज के लिए
  • MIT- मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए
  • KITEE- कलिंग इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर के लिए
  • WBJEE- पश्चिम बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए

Btech course fees details in hindi 

अब इस कोर्स में खर्चा बहुत ज्यादा आता है पैसे काफी ज्यादा लग जाते हैं। गवर्नमेंट कॉलेज में आपको थोड़ा पैसा कम लगेगा और वैसे भी हर कॉलेज की फीस अलग-अलग course  के हिसाब से होती है तो अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से बीटेक करना चाहते हैं तो उसके लिए कम से कम 1 साल की फीस ₹100000 के आसपास होती होगी।

और बाकी यह एक अंदाजा है। हर कॉलेज की फीस अलग-अलग होती है तो अगर आपको B.Tech में कैरियर बनाना है तो आगे जाकर एंट्रेंस एग्जाम दीजिए जैसे कि IIT क्योंकि बीटेक कॉलेज अपने हिसाब से स्टेट लेवल के एन्ट्रन्स टेस्ट लेते हैं।

B.Tech Scope In Future

अगर किसी स्टूडेंट ने एक अच्छे कॉलेज से अच्छे ढंग से पढ़ाई किया है, तो वह एक अच्छे भविष्य की उम्मीद कर सकता है।बीटेक करने के बाद एक अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी मिलना बहुत आसान हो जाता है।

बहुत सारे स्टूडेंट, इंजीनियरिंग करने के बाद आगे मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी मतलब M.Tech कोर्स भी करते हैं, ताकि वह आगे जाकर रिसर्च के field me जा सके।

B.Tech Scope In Future

B.tech Job Profile Detail In Hindi

B.tech Course के बाद ज्यादातर छात्रों को निम्नलिखित Job Profile मिल रही हैं-

  • इंजीनियर
  • कनीय अभियंता
  • व्याख्याता
  • बैंकर
  • शोधकर्ता

Read More About : CSE full form in engineering 

Conclusion

आज के आर्टिकल मे हमने जाना की B.tech Full Form in Hindi  क्या होती हैऔर उसी के साथ साथ हमने जाना की B.tech क्या है? B.tech के लिए क्या क्या योग्यता चाहिए। B.tech के बाद career option क्या है के साथ साथ हमने जाना की B.tech  कैसे करें। B.tech Full Form in Hindi से जुड़ी सभी जानकारियाँ इस आर्टिकल मे दी गई है।

अगर आपको इस आर्टिकल मे दी B.tech full information in Hindi से संबंधित और जानकारी चाहते तो हमें नीचे दिए गए comment Box मे हमें जरूर बताएं। मुझे आशा है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले, शेयर जरूर करे, धन्यवाद।

FAQ (Frequently Asked Question)

B.tech द्वारा कितनी विशेषज्ञताओं की पेशकश की जाती है?

B.tech विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञता प्रदान करता है। प्रवेश के दौरान छात्रों को अपनी पसंद का चयन करना होगा। सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और अन्य विशेषज्ञता उपलब्ध हैं।

IIT में प्रवेश प्रक्रिया क्या है?

IIT में दाखिले के लिए छात्रों को पहले JEE मेन की परीक्षा देनी होगी। यदि वे JEE मेन में टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों में चयनित होते हैं, तो वे JEE एडवांस के लिए पात्र होंगे। JEE एडवांस क्वालिफाई करने के बाद, आयोजित सामान्य काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। आईआईटी में प्रवेश सुरक्षित रैंक, और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।

B.tech में सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

अभी तक के सारे कोर्स ही अच्छे होते हैं और काफी डिमांड में भी होती है आपको अपने अनुसार किसी भी कोर्स को चुनना होगा अगर देखा जाए तो अभी तक डिमांड में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग है

Prashant Baghel

Hello, I’m Prashant Baghel, Founder and Technical Author at Worldtricks4u. I hold a B.Tech in Computer Science and have 7+ years of experience in web development and SEO. I’m passionate about sharing practical knowledge to help people and businesses grow online. Through Worldtricks4u, I aim to deliver useful insights and support the vision of Digital India.

Scroll to Top